पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापक संघ जिला का चुनाव 2 अक्टूबर को

अध्यापक संघ जिला का चुनाव 2 अक्टूबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | मंगलवारको हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रामफल डूडी संचालन सचिव जगरोशन ने किया। बैठक में वर्तमान निवर्तमान प्रधानों और सचिवों ने भाग लिया। बैठक में राज्य प्रधान वजीर सिंह, राज्य सचिव सुखदर्शन कृष्णा सिवाच उपस्थित रहे। जिला प्रधान ने बताया कि जिले का 21वां त्रिवार्षिक सम्मेलन 2 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी में होगा। इसमें सभी खंडों से पदाधिकारी चुने गए डेलीगेट भाग लेंगे। राज्य प्रधान वजीर सिंह ने बताया कि अध्यापक संघ का राज्य सम्मेलन 7 से 9 नवंबर को राधास्वामी सत्संग भवन भिवानी में होगा। बैठक में सुशीला देवी, विजय दहिया, रमेश जाखड़, सतीश मेचू, अजीत राठी, बलवान दहिया, राजकुमार रंगा, राजवीर, कुलदीप, साधुराम, सतबीर लाखलान उपस्थित थे।

अध्यापक संघ की बैठक को संबोधित करते जिला सचिव जगरोशन।