शहर पर अब रहेगी पुिलस की कड़ी नजर
चुनावत्यौहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढा दी है। इतना ही नहीं बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी अलग से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसी माह त्यौहार शुरू हो रहे हैं जो अक्टूबर के अंत तक चलेंगे। इसी दौरान विधानसभा के चुनाव निर्धारित हैं। चुनाव त्यौहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने भी व्यापक योजना तैयार की है ताकि हर जगह शांति व्यवस्था बनी रहे।
मंिदरोंमें विशेष सुरक्षा
सिविललाइन थाना क्षेत्र को चार भागों में बांटा गया है। इसके अलावा सिटी पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली चौकियों को मिलाकर कुल १६ बीट आती हैं। इन सभी बीटों पर पुलिस की सामान्य गश्त को बढ़ा दिया गया है। २५ सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। पुलिस ने कड़े सुरक्षा के प्रबंध पूरे कर लिए हैं। नवरात्रों के दौरान शहर के प्रमुख माता मंदिरों के आस पास के इलाके में अस्थायी नाके लगाकर नाकेबंदी की जाएगी। इससे पैदल मंदिर तक दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें ना हो। इसके अलावा देवसर माता मंदिर, लोहारू के पहाड़ी माता मंदिर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सीसीटीवी कैमरे की रहेगी नजर
अधिकांशमंदिरों में सीसी टीवी कैमरे की व्यवस्था की हुई हैं, ऐसे में सुरक्षा कर्मियों के साथ साथ कैमरे की मदद भी ली जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस कर्मचारी लगातार सीसी टीवी कैमरे की मॉनिटरिंग करेंगे। अगर कहीं किसी संदिग्ध पर संदेह होगा तो उसे तुरंत भीड़ से अलग कर, पूछताछ की जाएगी।
दशहरेदीपावली के दिन एक्सट्रा फोर्स होगी
पुलिसने दशहरा दीपावली के लिए सुरक्षा व्यवस्था में एक्सट्रा फोर्स को भी तैनात किया जाएगा। लाइन के स्टाॅफ को विभिन्न चौराहों जगहों की ड्यूटी सौंपी जाएगी। चौराहों पर अभी से पुलिस ने एक टीम की तैनाती दे दी है, इसमें एक एएसआई तीन सिपाही तैनात किया है।
कर्मचािरयोंकी कमी दूर करने की कवायद
पुलिसकर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए विभाग ने होम गार्ड के जवानों को भी सुरक्षा की कमान थामने के लिए लगाया है। करीब २५० होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा खेमे में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।
भीड़ पर रखेंगे काबू
बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जिला प्रशासन के सहयोग से नो इंट्री को अमल में लाना शुरू कर द