- Hindi News
- चाचा की समाधि पर नमन करने गई बहन पर चचेरे भाई ने किया हमला
चाचा की समाधि पर नमन करने गई बहन पर चचेरे भाई ने किया हमला
गांवनवा राजगढ़ निवासी एक महिला पर उसी के चचेरे भाई ने हमला कर घायल कर दिया। महिला अपने चाचा की समाधि पर नमन करने के लिए गई थी। इसी दौरान चचेरे भाई ने उस पर लोहे की राड से हमला कर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके चचेरे भाई ने ताला तोड़कर समाधि से सामान भी उठा लिया। घायल महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव नवा राजगढ़ निवासी सुशीला ने बताया कि सोमवार शाम को खेत में बनी अपने चाचा की समाधि पर श्राद्ध के दौरान नमन करने गई थी। इसी दौरान वहां पर उसका चचेरा भाई गया और उसने उसे बाहर धकेल दिया। उनका ताला तोड़ डाला और वहां रखा सामान भी उठा लिया।
ताला तोड़कर सामान उठाने का भी लगाया आरोप