- Hindi News
- बाबा के सानिध्य में जेल में लगाई त्रिवेणी
बाबा के सानिध्य में जेल में लगाई त्रिवेणी
भिवानी | जिलाजेल में त्रिवेणी बाबा के सानिध्य में मंगलवार को त्रिवेणी पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इसमें त्रिवेणी बाबा ने कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां से आप जाएं तो अपने जीवन की शुरूआत त्रिवेणी लगाकर करें। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी लगाने से आपके जीवन में नया बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि हमें यह धरती धरोहर के रूप में मिली है।