भिवानी। गांवचांग में बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे मोटर मैकेनिक का काम करने वाले एक युवक ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। पूरी तरह से आग की लपटों से घिरे युवक को जब परिजनों ने देखा तो उन्होंने उसे बचाने के लिए प्रयास किया। लेकिन तब तक वह शत प्रतिशत झुलस चुका था।
गांव चांग निवासी 20 साल का अशोक गांव में ही एक दुकान पर मोटर मैकेनिक का काम करता था। बुधवार सुबह उसने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही खुद का आग लगा ली। घर के अंदर से आग की लपटें उठती देख चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी वहां पर पहुंच गए। किसी तरह से अशोक के शरीर पर लोगों ने कंबल मिट्टी डालकर आग को बुझाया। मगर जब तक उसका पूरा शरीर जल चुका था।
चिकित्सकों ने शत प्रतिशत रूप से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे हिसार के एक निजी बर्न अस्पताल में लेकर गए हैं। युवक की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी।