पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटक से दिया साफ सफाई का संदेश

नाटक से दिया साफ-सफाई का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्मलभारत अभियान के तहत बुधवार को गांव मिताथल की कन्या पाठशाला में छात्राओं को नाटक के जरिए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नाटक मंडली के सदस्यों ने बताया कि अगर बीमारियों से बचना है तो घर, मोहल्ले तथा गांव में सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। सुशील नाटक कंपनी के मिंटू, हेमंत सैनी, मोहन सिंह, सुशील कुमार, सूरज कुमार, रवि भाटी, शुभम दहिया मंजीत आदि कलाकारों ने गांव में सफाई पर आधारित नाटक का मंचन किया। नाटक में दर्शाया कि किस प्रकार शौचालय अपनाने से स्वस्थ समाज तथा देश की कल्पना की जा सकती है। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने साफ-सफाई रखने का संदेश दिया। वहीं नाटक मंडली ने लोगों को मतदान करने के लिए भी जागरूक किया। इस दौरान प्राचार्या बिमलेश कुमारी, पुष्पलता, प्रिंकेश कुमारी, राजबाला, अर्चना, ओमपति देवी, खजानी, अनूप सिंह सिवाच, सुख वर्षा, छाजू राम, वीएस परमार, मीना, सुमन मौजूद थे।

नाटक के माध्यम से स्कूल में बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते कलाकार।