- Hindi News
- लिटिल हार्ट्स स्कूल में मनाई अग्रसेन जयंती
लिटिल हार्ट्स स्कूल में मनाई अग्रसेन जयंती
भिवानी | महाराजाअग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को लिटिल हार्टस स्कूल में अग्रसेन महाराज को नमन किया। प्राचार्या भावना गोयल ने बच्चों को महाराज अग्रसेन के बारे में बताते हुए कहा कि वे समाज के बहुत बड़े प्रवर्तक थे। उन्होंने परमार्थ के लिए एक ईंट एक रुपया भेंट करने की नीति को लागू किया। वहीं सत्य, अहिंसा के पालक उच्चकोटि के न्यायकर्ता थे। महाराज अग्रसेन ने यज्ञ में होने वाली पशुबलि को बंद करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज उन्हीं के दिखाए पद चिन्हों पर चल रहा है। विद्यालय के निदेशक पवन गोयल ने बताया कि सभी को मिलकर ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां हर नागरिक परिश्रम कर राष्ट्र के सामूहिक उत्थान में योगदान दे। इस दौरान सीमा गोयल, श्यामसुंदर, प्रदीप, रामधन जांगड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।