- Hindi News
- इनेलो करेगा व्यापारी आयोग का गठन : सर्राफ
इनेलो करेगा व्यापारी आयोग का गठन : सर्राफ
प्रदेशमें अगली सरकार इनेलो की होगी। इसके बाद प्रदेश में व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए व्यापारिक आयोग का गठन किया जाएगा। जिसके सदस्य व्यापारी होंगे। यह दावा भिवानी से इनेलो प्रत्याशी निर्मला सर्राफ ने किया। वे बुधवार को बासिया भवन में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दोगली नीति के कारण प्रदेश के व्यापारियों के साथ कुठाराघात किया गया है। प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से इनेलो सरकार बनने पर व्यापारियों, आम नागरिकों, दलितों तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस दस्ते स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान बलदेव घणघस, पुनीत मस्ता, जितेंद्र शर्मा, अमन राघव, भगवती देवी, प्रवीन कादयान सहित अन्य मौजूद रहे।
जनसंपर्क अभियान के तहत वोट की अपील करती इनेलो प्रत्याशी निर्मला सर्राफ।