32 बोर की पिस्तौल के साथ युवक पकड़ा
भिवानी | सिविललाइन पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने गांव बामला प्रथम निवासी जंगबीर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस को 32 बोर का देशी पिस्तौल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर जंगबीर को शहर के हुडा सेंट्रल पार्क से पकड़ा लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस को अवैध पिस्तौल भी बरामद हो गई। पुलिस ने उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।