पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिब्बती मेले से डरे व्यापारी पहुंचे उपायुक्त के दरबार

तिब्बती मेले से डरे व्यापारी पहुंचे उपायुक्त के दरबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ तीन साल से मंदा चल रहा है काम

भास्करन्यूज | भिवानी

साहब,हम हाथ जोड़ा सा इस बार तिब्बत आला नै शहर मैं मेला लगान की अनुमति ना दियो। उनका मेला म्हारा काम नै कती मंदा कर दे सै। यह गुहार डीसी के समक्ष बुधवार को नगर व्यापार संगठन ने लगाई।

शहर का मौसम जैसे जैसे गुलाबी होता जा रहा है वैसे वैसे शहर के व्यापारियों की नींद उड़ती जा रही है। 16 दिनों तक चले श्राद्ध के कारण बाजार बिल्कुल ठंडा रहा। अब मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है और कपड़ा व्यापारी सर्दी के कपड़ों का स्टॉक करना शुरू कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें एक बात की चिंता सताए जा रही है कि कहीं इस बार भी शहर में तिब्बती मेला लग जाए। पिछले तीन साल से लगातार तिब्बती व्यापारी शहर में आकर सर्दी के कपड़े बेचते हैं।

इसमें बच्चों,लेडीज सहित जेंटस के गर्म कपड़े तिब्बती मेले में बेचे जाते हैं। तिब्बत बाजार लगने के कारण शहर की दुकानदारों का काम मंदा हो जाता है। ज्ञापन में यह भी बताया है कि पिछले साल भी तिब्बत मेले को मंजूरी दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था और डीसी ने आश्वासन दिया था कि इस बार तो मेला लग चुका है लेकिन अगली साल मेले को लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। व्यापार मंडल संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि तिब्बती मेला लगाने की परमिशन दी गई तो संगठन आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, आशिष, संजय सहित संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

तिब्बती बाजार शहर में लगाने देने की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपने जाते नगर व्यापार संगठन के सदस्य तुलसीराम मित्तल, अशोक शर्मा, संजय दुआ, संजय भेजा, अशोक सोनी अन्य।