पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कास्मेटिक्स की दुकान में तोड़फोड़, धमकी का आरोप

कास्मेटिक्स की दुकान में तोड़फोड़, धमकी का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | गांवबापोड़ा निवासी एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसकी कास्मेटिक्स की दुकान में तोडफ़ोड़ करने सामान उठाकर ले जाने के अलावा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले की शिकायत बुधवार को एसपी से की। गांव बापोड़ा निवासी हेमलता ने बताया कि उसका पति चंडीगढ़ में एक प्राइवेट नौकरी करता है। वह अपने बच्चों का लालन पालन करने के लिए पिछले 12 साल से गांव की हरिजन धर्मशाला में बनी दुकान किराये पर लेकर कास्मेटिक्स का सामान बेच रही है। 24 सितंबर की सुबह 8 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी दुकान का ताला तोड़ डाला और अंदर रखा हुआ सामान उठा लिया। महिला का आरोप है कि गांव के लोग उसके पति को जान से मारने उसकी इज्जत खराब करने की भी धमकी दे रहे हैं। महिला उसके पति ने बुधवार को एसपी के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है। दंपति ने गांव के उक्त लोगों से अपनी जान को खतरा बताया है।