तेरापंथ भवन में नवरात्र अनुष्ठान शुरू
भिवानी | तेरापंथभवन में आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी उज्ज्वल कुमारी के सानिध्य में नवरात्रों का आध्यात्मिक अनुष्ठान गुरुवार से शुरू हो गया। इस अनुष्ठान में साध्वी डाॅ. लावण्य यशा के निर्देशन में श्रद्धालुओं को मंत्रोच्चारण के माध्यम से शक्ति की देवी मां दुर्गा की उपासना करने का अभ्यास कराया गया। साध्वी उज्ज्वल कुमारी ने कहा कि नवरात्रों में विशेष आध्यात्मिक उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के नौ दिनों में सुबह शाम यहां विशेष अनुष्ठान जारी रहेगा और व्यक्तिगत सामाजिक समस्याओं का समाधान भी बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्रों में असीम शक्ति होती है। उनकी साधना करने से सब कुछ संभव हो सकता है। इस अवसर पर साध्वी सूरज प्रभा, साध्वी वसुधा, सुरेन्द्र कुमार जैन एडवोकेट, रमेश, सुशील जैन, माणिक चंद नाहटा, एनसी नाहटा, सौरभ जैन, जगदीश अहलावत मौजूद थे।