पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िवस चुनाव को लेकर आठ कर्मचारी इधर से उधर

िवस चुनाव को लेकर आठ कर्मचारी इधर से उधर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन ने विधानसभा चुनावों के दौरान प्रशासनिक और लोकहित को ध्यान में रखते हुए आठ कर्मचारियों का तबादला इधर से उधर किया है। डीसी की ओर से जारी पत्र में इन कर्मचारियों को अपने नए स्थान पर तुरंत प्रभाव से ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं।

प्रदेश में इस समय विधानसभा चुनावों के कारण आचार संहिता लगी हुई है। वहीं तहसील कार्यालयों मेें कुछ कर्मचारी लंबे समय से एक ही पद पर नौकरी कर रहे हैं। इनमें कुछ कर्मचारी ऐसे होते हैं जिनकी ड्यूटी बहुत महत्वपूर्ण होने के अलावा उनसे लोगों का मिलना जुलना अधिक होता है। इसलिए इस तरह के पदों पर बैठे कर्मचारी किसी किसी रूप से लोगों को किसी प्रत्याशी विशेष के बारे में स्पोर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इन कर्मचारियों का लंबे समय तक एक ही पद पर बने रहने और लोगों से ज्यादा संपर्क में रहने से प्रशासन को इस तरह के कर्मचारियों से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होने का अंदेशा बना रहता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने भिवानी, दादरी और तोशाम के एसडीएम कार्यालय में नियुक्त आठ कर्मचारियों को इधर से उधर किया है। डीसी की ओर से इन कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से उनके नए स्थान पर ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं।

कर्मचारी वर्तमान पद नया पद

श्रीभगवान प्रवाचक उपतहसीलदार दादरी रजिस्ट्रेशन लिपिक भिवानी

अजय कुमार रजिस्ट्रेशन लिपिक, भिवानी रजिस्ट्रेशन लिपिक तोशाम

रविंद्र सिंह रजिस्ट्रेशन लिपिक तोशाम रजिस्ट्रेशन लिपिक उप तहसील बौंद

विजय कुमार रजिस्ट्रेशन लिपिक बौंद लिपिक स्थापना डीसी कार्यालय

रमन कुमार स्थापना शाखा डीसी कार्यालय रजिस्ट्रेशन लिपिक तहसील दादरी

सत्यवान रजिस्ट्रेशन लिपिक दादरी प्रवाचक डीआरओ

कृष्ण कुमार प्रवाचक डीआरओ चालक लाइसेंस लिपिक भिवानी

पवन कुमार चालक, उपमंडल भिवानी प्रवाचक उप तहसीलदार दादरी

^जो कर्मचारी लंब समय तक किसी एक ही पद पर कार्यरत है और उसके पास लोगों का अाना जाना ज्यादा होता है। चुनावों के दौरान डीसी इस तरह के कर्मचारियों के तबादले कर सकता है। इसी कारण प्रशासन ने इन कर्मचारियों का तबादला किया है।\\\'\\\' जगदीपसिंह, सिटीएम।