रेल सलाहकार समिति सदस्य बने डालमिया
भिवानी| दैनिकरेल यात्री सर्व जनकल्याण संघ की बैठक गुरुवार को हांसी गेट स्थित रामकुंज में हुई। इसमें सबसे पहले महाबीर डालमिया को रेलवे बोर्ड की ओर से दो साल के लिए रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। अपनी नियुक्ति पर डालमिया ने मंडल कार्यालय का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डालमिया ने कहा कि यात्रियों को हर दिन आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस बैठक में पवन गुप्ता, प्रीतपाल सिंह, रामनिवास शर्मा, पंकज, अभिषेक बंसल, राजकुमार मांगे, नैन कुमार, संतोष, हरीश गोस्वामी, राजेश, जसपाल सिंह, रमेश कुमार, दयाकिशन, राजकुमार दिनोद, मोनू, सुनीता, श्यामलाल, रविकुमार, मनोज कुमार, बनारसी, सुनील कुमार आदि थे।