पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कागज नहीं दिखाए तो ऑटो के कटेंगे चालान

कागज नहीं दिखाए तो ऑटो के कटेंगे चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी सड़कों पर चलने वाले ऑटो चालकों को तो कानून का डर है और ही कानून के रखवालों का। इसीलिए तो एक दिसंबर से चलाए गए कागज चेक कराओ अभियान में अभी तक साढ़े तीन हजार ऑटो चालकों में से मात्र 150 ऑटो चालकों ने ही अपने ऑटो चेक कराए हैं। ट्रैफिक पुलिस का अभियान आज खत्म हो जाएगा और कल से बिना कागजात वाले ऑटो को इंपाउंड किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले ऑटो का सही आंकड़ा जानने के लिए यह अभियान चलाया था। अभियान समाप्त होने के बाद सभी ऑटो चालकों को एक स्पेशल नंबर दिया जाना है और जिस ऑटो के कागज पूरे नहीं है या फिर कागजों में किसी प्रकार की कमी है उन्हें पूरा करने के लिए ही अभियान चलाया गया। इसके अलावा ऑटो चालकों को यह भी दिशा निर्देश दिए जाएंगे कि वह शहर में किन किन स्थानों पर ऑटो के ब्रेक लगाएं। ऐसा इसलिए किया जाना है क्योंकि ऑटो चालक जहां पर सवारी दिखती है वहीं पर ऑटो के ब्रेक लगा देते हैं इससे ऑटो के पीछे चलने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार भिड़ंत भी हो जाती है और जाम लग जाता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यह अभियान चलाया। एक दिसंबर से शुरू हुआ कागज चेक करो अभियान के तहत हर राेज ट्रैफिक पुलिस थाने में पुलिस कर्मचारी बैठ जाते हैं। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि ऑटो चालक इस बात को गंभीरता से लेंगे लेकिन हुआ उसके विपरीत। सात दिनों पुलिस कर्मचारी सुबह बैठते और शाम तक ऑटो चालकों की राह देखते रहते। आठवें दिन यानि सोमवार को 150 ऑटो चालक अपने कागजात चेक कराने पहुंचे।

ट्रैफिक एसएचओ अनूप सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अभियान मंगलवार को समाप्त हो जाएगा। जिन ऑटो चालकों ने अपने कागजात चेक करा लिए हैं वो तो ठीक हैं। लेकिन जिन्होंने नहीं करवाएं हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

कागज चेक कराने के लिए आज अंतिम दिन है और ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों का कहना है कि आज ज्यादातर ऑटो चालक अपने कागज चेक कराने के लिए आएंगे। ट्रैफिक थाने के मुंशी एमएससी रघुबीर सिंह ने बताया कि ऑटो चालक के पास आरसी, लाइसेंस, प्रदूषण, परमिट, टैक्स आदि कागज होने आवश्यक है तभी ऑटो सड़क पर चलाया जा सकता है।

एसोसिएशन के प्रधान भी बैठे रहे सोमवार को

भिवानी थ्री व्हीलर एवं रेहड़ी फुटपाथ एसोसिएशन के प्रधान रामनिवास भी सोमवार को ट्रैफिक पुलिस थाने