पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप में पाक को हरा चैंपियन बनी भारत की टीम

नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप में पाक को हरा चैंपियन बनी भारत की टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी। भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम ने दक्षिणी अफ्रीका के केपटाउन में हुए विश्व कप में विजय हासिल करने पर पीसीसीएआई एवं एचएसएडी के पदाधिकारियों ने सोमवार को खुशी जताई। उन्होंने एडीसी विजय कुमार सिटीएम जगदीप सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
एडीसी ने कहा कि नेत्रहीन क्रिकेट खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने नवम्बर में भिवानी में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कड़ा अभ्यास किया।
विश्व स्तर पर नेत्रहीन खिलाडिय़ों ने भारत का नाम खेल जगत में और अधिक चमका दिया। इसके लिए विशेष रूप से फिजिकल चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दी डिसएबल के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने विशेषकर अशक्त खिलाडिय़ों को बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध कराए।

केपटाउन में हुए विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 40 ओवर में 390 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद जमील ने 84 गेंदों पर 102 रन, मोहम्मद अकरम ने 43 गेंदों पर 75 रन बनाए। भारतीय खिलाड़ी अमोल ने दो, चेतन भाई पटेल शेखर नायक ने एक-एक विकेट चटकाए। इसके बाद भारतीय टीम ने यह लक्ष्य पांच विकेट पर ही हासिल कर लिया।
फाइनल मुकाबले में अंतिम ओवर में भारतीय टीम को सात रन चाहिए थे। इस पर खिलाडिय़ों ने उसे एक चौके की सहायता से आसानी से हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने यह लक्ष्य 39.4 ओवर में ही हासिल कर शानदार विजय हासिल की। भारतीय खिलाड़ी प्रकाश राव ने 38 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चौके शामिल थे। इस विश्व कप में नौ देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे थे। टीम की जीत पर खुशी मनाने वालों में पीसीसीएआई के चेयरमैन जेपी मलिक, प्रधान सुरेन्द्र लोहिया, संजय गोयल, डाॅ. नवीन कोकचा आदि शामिल थे।
- केपटाउन में हुए फाइनल में पाकिस्तान को दी पांच विकेट से शिकस्त।

(दक्षिणी अफ्रीका केपटाउन में हुए विश्व कप में विजय हासिल करने के बाद खुशी बनाते भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम के सदस्य।)