पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाई को बर्फ का सुआ मारने वाले पर केस

भाई को बर्फ का सुआ मारने वाले पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिनोदगेट क्षेत्र के डॉ मुरारीलाल वाली गली में जमीनी विवाद को लेकर दो भाईयों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक भाई ने दूसरे भाई पर बर्फ तोड़ने वाले सुआ से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सिटी पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसका अपने भाई अशोक के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। इस मामले में 6 दिसंबर को उसके भाई ने उस पर हमला कर दिया। उसके पेट में बर्फ तोड़ने वाला सुआ से वार किए गए। पुलिस जबकि दूसरे पक्ष से अशोक को भी इस झगड़े में चोटें आई थी। पुलिस ने इस संबंध में अशोक सुरेश पर मुकदमा दर्ज किया है।