पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल भिवानी और हिसार नहीं आएगी जयपुर की ट्रेन

कल भिवानी और हिसार नहीं आएगी जयपुर की ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसारसे जयपुर चलने वाली ट्रेन बुधवार को हिसार और भिवानी नहीं आएगी। इसके अलावा रेवाड़ी से गंगानगर के बीच चलने वाली ट्रेन भी बुधवार को दो घंटे 20 मिनट देरी से चलेगी। बीकानेर मंडल ने यह फैसला ओड अंडर ब्रिज का काम चलने के कारण लिया है। इसकी जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी तरुण जैन ने दी।

अंडरब्रिज की मरम्मत का काम जारी

उन्होंनेबताया कि भिवानी से बवानी खेड़ा के बीच रेलवे फाटक संख्या सी 60 पर इस समय रोड अंडर ब्रिज का काम चल रहा है। वह काम इस समय अंतिम चरण में है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जयपुर से हिसार आने वाली ट्रेन बुधवार को भिवानी और हिसार रेलवे स्टेशनों पर नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को इस मार्ग पर दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक रोड अंडर ब्रिज का काम किया जाएगा। इसी दौरान यहां जयपुर से चलकर हिसार जाने वाली ट्रेन भी जाती है।

इसलिए विभाग ने इस ट्रेन को एक दिन के लिए भिवानी और हिसार रेलवे स्टेशनों पर आने के लिए स्थगित किया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार इस काम के चलते ही बुधवार को रेवाड़ी गंगानगर सवारी गाड़ी भी दो घंटे 20 मिनट देरी से रवाना होगी। इसके बाद गुरुवार को ये दोनों ही ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।