- Hindi News
- जिला सतर्कता कमेटी की बैठक 11 को डीआरडीए हाल में
जिला सतर्कता कमेटी की बैठक 11 को डीआरडीए हाल में
भिवानी | डीआरडीएहाल में 11 दिसंबर को दोपहर तीन बजे जिला सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक होगी। यह जानकारी एडीसी विजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं जनहित में क्रियान्वित कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी ली जाएगी।