पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया के लिए लगाया जाम

यूरिया के लिए लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूरियामिलने पर गुस्साए किसानों ने मंगलवार को लोहारू जयपुर मार्ग को जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में जाम खोलने के बाद किसान एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालाय के सामने धरने पर बैठ गए। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों को जल्द यूरिया मुहैया नहीं कराई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बाद में किसानों ने एसडीएम के आश्वासन के बाद अपना धरना समाप्त कर दिया।

सोमवार को लोहारू में यूरिया के लिए मिनी सचिवालय में एसडीएम कार्यालय के सामने किसानों ने धरना देकर उप तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन लेने पहुंचे उप तहसीलदार जगपाल सिंह ने किसानों को मंगलवार तक सरकारी रेट पर यूरिया मिलने का आश्वासन दिया था। इसके चलते किसान यूरिया लेने लोहारू स्थित सरकारी दुकान पर पहुंचे, लेकिन उन्हें यहां खाद नहीं मिली। इस पर किसान भड़क उठे और जाम लगाकर बैठ गए।

12 दिसंबर तक उपलब्ध होगी खाद : एसडीएम

एसडीएमडॉ. शालीन ने 12 दिसंबर तक किसानों को आवश्यकता के अनुसार यूरिया खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिया कि क्षेत्र में यूरिया को लेकर किसी प्रकार की किल्लत नहीं रहने दी जाएगी।

लोहारू। यूरिया नहीं मिलने के कारण नेशनल हाईवे पर जाम लगाते किसान, उनको समझाते एसएचओ जयसिंह।