पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी

हरियाणा बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबके मुक्तसर में हुए स्टूडेंट ओलंपिक नेशनल खेल में हरियाणा बॉक्सिंग अकादमी के 40 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का शहर का नाम रोशन किया है। मंगलवार को भिवानी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर नगर परिषद के उपप्रधान मामनचंद ने बॉक्सरों का स्वागत किया। ओलंपिक में अकादमी के 41 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पदक में 19 स्वर्ण,10 रजत 11 कांस्य पदक शामिल हैं। इस अवसर पर जय सिंह, दिलबाग, बजरंग, महानंद, मोनी सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे। कोच बिरू सिंह ने बताया कि लड़कों के अंडर 14 आयुवर्ग के 28 से 30 किलोग्राम भारवर्ग में आशु ने कांस्य, 30 से 32 भारवर्ग में दीपक ने कांस्य,इसी भार वर्ग में नवीन ने रजत हिमांशु ने स्वर्ण, 32 से 34 भारवर्ग में रितिन ने रजत सौरभ ने कांस्य, 34 से 36 भारवर्ग में रितिक ने रजत भूपेंद्र ने कांस्य, 36 से 38 भारवर्ग में रितिक ने रजत पदक प्राप्त किया। 38 से 40 किलो भारवर्ग में शुभम ने रजत, 40 से 42 किलो भारवर्ग में अजय ने रजत, 42 से 44 भारवर्ग में आशु ने स्वर्ण, 44 से 46 भारवर्ग में गौरव ने स्वर्ण, 46 से 48 भारवर्ग में सचिन ने स्वर्ण दीपक ने रजत 50 किलोग्राम भारवर्ग में गोविंदा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। लड़कों की अंडर 17 आयुवर्ग के 42 किलोग्राम भारवर्ग में रोहित ने रजत पदक, राकेश ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

42 से 46 किलोग्राम भारवर्ग में साहिल ने रजत पदक, 46 से 50 किलोग्राम भारवर्ग में अजीत और हिमांशु ने कांस्य पदक, 50 से 54 भारवर्ग में विकास तंवर ने स्वर्ण, 54 से 57 भारवर्ग में अंकुश ने स्वर्ण हितेश ने रजत, 57 से 60 किलोग्राम भारवर्ग में अमित ने स्वर्ण, 60 से 63 भारवर्ग में अाकाश ने स्वर्ण पदक 66 से 70 किलोग्राम भारवर्ग में अजय ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर 19 आयुवर्ग के 48 किलोग्राम भारवर्ग में दीपक ने स्वर्ण, 51 से 54 भारवर्ग में सोनू ने स्वर्ण, 54 से 57 भारवर्ग में दीपक ने कांस्य 57 से 60किलोग्राम भारवर्ग में गुरप्रीत ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर 22 आयुवर्ग में 48 से 51 भारवर्ग में मुकेश ने स्वर्ण,69 से 75 भारवर्ग में सुणनदीप ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

लड़कियों के 42 भारवर्ग में सीमा ने स्वर्ण, 42 से 44 भारवर्ग में कोमल ने स्वर्ण, 44 से 46 भारवर्ग में सीमा ने स्वर्ण, 46 से 48 भारवर्ग में प्रियंका ने स्वर्ण, 60 से 63 भारवर्ग में रविना ने स्वर्ण,