- Hindi News
- एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन
एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन
हांसीरोड स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसएंडपी (अनुरक्षण एवं संरक्षण मंडल) कार्यालय के बाहर एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने एक्सईएन के खिलाफ दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया।
दूसरे दिन मंगलवार को यूनियन को शहरी यूनिट अर्धशहरी यूनिट भिवानी के कर्मचारियों ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान एक्सईएन ने कर्मचारियांे के साथ बातचीत करने की कौशिक की लेकिन कर्मचारियों ने बातचीत करने से मना कर दिया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजबीर कलानौर प्रधान ने कहा कि जब तक एक्सईएन अपनी हठकर्मी को छोड़कर झूठी चार्ज शीट सुखबीर सिंह दलाल की भिवानी बदली की सिफारिश नहीं करता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि निगम के उच्च अधिकारियों प्रशासन को चाहिए कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर ताकि निगम का काम बाधित हो। इस अवसर पर लेखा निरीक्षक महेश रोहिल्ला, सर्कल सचिव रामनिवास कौशिक, रमेश चांगिया, नरेंद्र कुमार सीसर, धर्मबीर पानू, दिलबाग सिंह, कृष्ण राठी, अशोक यादव, रमेश यादव, कृष्ण जांगड़ा, पूर्णमल, प्रदीप कुमार, ओमबीर, विनोद जेई, हरीश कुमार,विजय ग्रेवाल, राजबीर ढाणा सहित यूनियन के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
बिजली बोर्ड कॉलोनी स्थित एमएंडपी कार्यालय के बाहर एमएंडपी एक्सईएन के खिलाफ नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी।