- Hindi News
- अनिल विज ने अपने ही मुख्यमंत्री के सपनों पर फेर दिया पानी: कमल
अनिल विज ने अपने ही मुख्यमंत्री के सपनों पर फेर दिया पानी: कमल
प्रदेशसरकार के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा भिवानी जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के सरकार के निर्णय को गलत आधारहीन ठहराकर जनहित के क्षेत्र में गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर इसका जिले के सभी राजनीतिक, सामाजिक संगठनों खापों को मुखरता से विरोध कर सरकार पर एकजुटता से दबाव बनाना चाहिए। यह बात युवा नेता कमल सिंह प्रधान ने मंगलवार को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री द्वारा रोहतक में पीजीआई होते हुए भिवानी में मेडिकल कॉलेज खोलने की संभावना पर पानी फेरने की बात कहकर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है।
एक ओर पीएम नरेन्द्र मोदी स्वस्थ शरीर स्वच्छ भारत का नारा बुलंद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके स्वास्थ्य मंत्री पहले से स्वीकृत जनहितकारी योजनाओं पर पानी फेर कर अपने ही पीएम के कदमों का विरोध पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, खेल विश्वविद्यालय हो या फिर शिक्षण यूनिवर्सिटी ये सभी हर जिले में स्थापित हों तो बच्चों को चिकित्सा शिक्षा, खेलों सामान्य शिक्षा का ओर ज्यादा जुड़ाव होगा।
हिन्दू महासभा ने किया अनिल विज का विरोध
हरियाणाहिन्दू महासभा प्रदेश प्रधान स्वामी कृपा विश्वास हरियाणा हिन्दू महासभा अभियान समिति के संयोजक मंडन मिश्र ने स्वास्थय मंत्री अनिल विज के बयान की निंदा की है। उन्होंने यह निंदा मंत्री द्वारा रविवार को भिवानी प्रवास के दौरान भिवानी में मेडिकल कॉलेज और खेल विवि के बारे में कोई संज्ञान नहीं होने को लेकर की है। प्रेस को जारी बयान में उन्हाेंने कहा कि यदि अनिल विज ने शीघ्र ही भिवानी में मेडिकल काॅलेज के निर्माण की घोषणा नहीं की तो पूरे प्रदेश में विज का विरोध किया जाएगा।