ट्रांसफार्मर का जंफर जुड़वाने की मांग
भिवानी | गांवझुल्ली के ग्रामीणों ने मंगलवार को डीसी डॉ. साकेत कुमार को ज्ञापन सौंपकर गांव के बूस्टिंग स्टेशन के ट्रांसफार्मर के जंफर जुड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर का जंफर दो माह पहले काट दिए गए थे जिन्हें अभी तक नहीं जोड़ा गया है। इससे गांव में पेयजल सप्लाई बाधित बनी हुई है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में बिजली निगम के एसडीओ को भी सूचित किया जा चुका है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।