पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम से रुपये चोरी करने का चौथा अभियुक्त भी िगरफ्तार

एटीएम से रुपये चोरी करने का चौथा अभियुक्त भी िगरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविललाइन पुलिस ने एटीएम से पैसे चोरी करने के मामले में चौथे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसके तीन साथियों को पहले ही पकड़कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। पुलिस ने रोहतक की हनुमान कॉलोनी निवासी अनिल को पकड़ा है।

अनिल अपने तीन साथियों के साथ मिलकर खुद के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर एटीएम से पैसे चोरी करते थे। ये चारों ऐसे एटीएम तलाशते थे, जिसमें सीसी टीवी कैमरा और गार्ड ना हो। उनमें घुसकर ये एटीएम में कार्ड डालकर रकम भर देते थे। फिर जब पैसा मशीन उगलती तो उसे निकालने के बजाय उसमें ही दबाकर पकड़े रखते और जब प्रॉसेस बंद हो जाता तब पैसे निकाल लेते थे। इससे खाते में रकम भी कम नहीं होती और चोरों के हाथ रुपया भी लग जाता था। बाद में बैंक ने इन शातिर चोरों की इस कारस्तानी को पकड़ लिया और इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी। सिविल लाइन पुलिस के थाना प्रभारी कुलदीप ने इस शातिर एटीएम चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। इन चोरों ने दूसरे शहरों में भी कई वारदातों को अंजाम दिया था। तीन युवकों को तो पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। लेकिन अब सिविल लाइन पुलिस ने एटीएम से पैसे चुराने के चौथे अभियुक्त अनिल को भी पकड़ लिया। बुधवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।