- Hindi News
- दुधारू पशुओं का बीमा शिविर आज हालुवास में
दुधारू पशुओं का बीमा शिविर आज हालुवास में
भिवानी | पशुपालनएवं डेयरी विभाग 11 दिसंबर को गांव हालुवास में दुधारू पशु बीमा कैंप लगाएगा। डॉ. विजय सनसनवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण दुधारू पशुधन सुरक्षा योजना के तहत किए जाने वाले इस कैंप में 100 रुपये में दुधारू पशुओं का एक वर्ष का बीमा किया जाएगा। इस योजना के तहत दुधारू पशु की मृत्यु हा़े जाने पर पशुपालक को बीमे की पूरी रकम दी जाती है। इस स्कीम के तहत गायों भैंसों का बीमा मात्र 100 रुपये में तथा बकरी का बीमा 25 रुपये में किया जाता है। उन्होंने पशुपालकों का आह्वान किया कि इस स्कीम का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा कर अपने दुधारू पशुओं का बीमा करवाएं।