पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम की 36 टीमों ने वसूली पांच लाख से ज्यादा डिफाल्टिंग राशि

निगम की 36 टीमों ने वसूली पांच लाख से ज्यादा डिफाल्टिंग राशि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में लोहे के खंभे भी बदले

जिलेभर में बिजली बकाया राशि की वसूली का कार्य जोरदार अभियान का रूप धारण कर चुका है। निगम कर्मचारी घर-घर जाकर समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि समय पर बिजली बिल भरने से अगले माह डबल बिल नहीं आएगा और डिफाल्टर बनने की समस्या पेश नहीं आएगी।

नगर में एसडीओ राहुल सांगवान, एसडीओ मुकेश हुड्डा के नेतृत्व में तीनों सब डिविजनों की 3 दर्जन से ज्यादा टीमों ने 5 लाख से ज्यादा डिफाल्टिंग राशि की वसूली की है। आप्रेशन सिटी सब डिविजन में डिफाल्टिंग राशि की वसूली के लिए जेई नारायण प्रकाश, धर्मबीर, भरत सिंह सुनील फौरमैन आदि की 12 टीमों ने 60 डिफाल्टर उपभोक्ताओं से सवा लाख रुपए से ज्यादा की रिकवरी की है। लोगों को समझाते हुए जेई नारायण प्रकाश ने कहा कि खुले दरबारों में बिजली बिल ठीक करने, नए बिजली मीटर लगवाने, खराब मीटर बदलवाने का कार्य जारी है। अब लोगों को तुरंत अपना बकाया बिजली का बिल भरना चाहिए। दूसरी तरफ निगम द्वारा हालुवास बिजली घर से लेकर पीपली वाली जोहड़ी तक खराब एबी केबल को बदल दिया गया है। तेलीवाड़ा, लाल मस्जिद जैन चौक में 16 सीमेंट के नए पोल लोहे के खंभों को बदलने के लिए खड़े किए गए। निगम द्वारा 2 मीटरों को लैब में जांच के लिए पैक किया गया कुल 8 मीटरों को घरों से बाहर निकालकर बदला गया।

लोहे का पोल हटाकर सीमेंट का खंभा लगाते बिजली निगम कर्मचारी जेई नारायण प्रकाश।