विजेताओं को किया सम्मानित
आदर्शमहिला महाविद्यालय में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदर्श सेवा समिति के प्रधान अजय गुप्ता रहे तो अध्यक्षता उपप्रधान कमलेश चौधरी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कॉलेज प्राचार्या डॉ. अरुणा सचदेव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समाज की उत्थान के लिए नारी का शिक्षित होना आवश्यक है। कार्यक्रम में युवा समारोह में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा क्रीड़ा क्षेत्र में 15 स्वर्ण, 9 रजत 6 कांस्य पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि अजय गुप्ता ने छात्राओं को मेहनत के रास्ते पर चलते हुए इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि कॉलेज बाबूजी के सपनों को साकार कर रहा है। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं की इंचार्ज को भी बधाई दी। इसके बाद छात्राओं ने हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी गुजराती नृत्य प्रस्तुत किए तथा कविता नाटक के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या रोकने बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस माैके पर आदर्श महिला महाविद्यालय प्रबंधक समिति की प्रधान दर्शना गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुंदर लाल गोटेवाला आदि थे।
आदर्श महिला कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रा को पुरस्कृत करते आदर्श शिक्षा समिति के प्रधान अजय गुप्ता, काॅलेज प्रबंध कारिणी समिति की प्रधान दर्शना गुप्ता, कमलेश चौधरी अन्य।