- Hindi News
- शिक्षा प्रेरकों को मिलेगी बीएलओ की ड्यूटी
शिक्षा प्रेरकों को मिलेगी बीएलओ की ड्यूटी
शिक्षाप्रेरकों को जल्द बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) का कार्यभार दिया जाएगा। यह जानकारी एडीसी विजय कुमार से गुरुवार को मिलने पहुंचे शिक्षा प्रेरकों के प्रतिनिधि मंडल ने दी। शिक्षा प्रेरकों के इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष भगवत कौशिक ने किया। कौशिक ने बताया कि प्रदेश भर के शिक्षा प्रेरक लंबे अर्से से बूथ लेवल अफसर का कार्य भर दिए जाने कि मांग कर रहे थे।
इस संबंध में जिला भिवानी के शिक्षा प्रेरकों ने वीरवार को एडीसी विजय कुमार से मुलाकात की। इस पर एडीसी ने तुरंत प्रभाव से तहसीलदार (चुनाव ) को बीएलओ की ड्यूटी प्रेरकों को देने के निर्देश दिए। तहसीलदार (चुनाव ) जेएस सिवाच ने साक्षर भारत मिशन के जिला मिशन कोआर्डिनेटर राजेश शर्मा से प्रेरकों की सूची ली और जल्द ही निर्देश जारी करने का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया। प्रतिनिधि मंडल में सुखदर्शन, संजय, रमेश मखीजा, प्रवीण शामिल थे।