पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक बेटी एक पेड़ मिशन के तहत आज सम्मानित होंगी मेधावी बेटियां

एक बेटी-एक पेड़ मिशन के तहत आज सम्मानित होंगी मेधावी बेटियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानीजिले के दादरी स्थित केदारनाथ अग्रवाल शिक्षण संस्थान मे नेता जी सुभाष चन्द्र बोस युवा जागृत सेवा समिति, युवा जाग्रति एवं जन कल्याण मिशन समिति महात्मा ज्योतिबा फूले खेल एवं शिक्षा समिति द्वारा अनेक विधाओं मे मेधावी बेटियों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह के आयोजक राष्ट्रपति पुरस्कार अवार्डी अशोक भारद्वाज सह संयोजक सचिन गुप्ता ने बताया की उपरोक्त संस्थाओं द्वारा कई वर्षों से बेटियों पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के प्रोत्साहित जनसंदेश समारोह समय -समय पर किए जा रहे हैं ताकि समाज को बेटियों के सम्मान हमारे पर्यावरण के प्रति जागरूक कर सके। 51 मेधावी बेटियों के सम्मान समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि उपमण्डलाधीश बिजेंद्र हुड्डा, सीएमओ रणदीप पुनिया,शिक्षा विभाग द्वारा अधिकारी कुलदीप फौगाट, युवा प्रेरणा वर्ष 2015 के सूत्र धार बालयोगी महंत चरणदास महाराज, केदारनाथ अग्रवाल शिक्षण संस्था की निदेशक सुप्रिया ढिल्लो, समारोह मे शामिल रहेंगे।