बजीणा में ग्रामीण लोक अदालत 15 को
भिवानी| जिलाएवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन जेआर चौहान के निर्देशानुसार 15 फरवरी को गांव बजीणा में ग्रामीण लोक अदालत लगाई जाएगी। मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव स्वाति सहगल ने बताया कि लोक अदालत में ढाणी माहू क्लस्टर के अन्तर्गत आने वाले गावों के लोगों के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में लंबित मामलों का निपटारा आपसी सहमति के साथ किया जाता है। इससे लोगों के समय धन की बचत होती है तथा लोक अदालत के फैसले की कहीं अपील भी नहीं की जा सकती।