पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी 16 को लेंगे सामूहिक अवकाश

हरियाणा शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी 16 को लेंगे सामूहिक अवकाश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | मांगोंको लेकर धरना दे रहे शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों ने 16 फरवरी को सामूहिक अवकाश लेने का ऐलान किया है। अगर उससे पहले बोर्ड प्रशासन ने मांगों मुद्दों को सुरक्षा लिया तो अवकाश को वापस ले लिया जाएगा। यह बात खुशीराम रंगा ने कही। गुरुवार को कर्मचारियों का आंदोलन 38वें दिन में प्रवेश कर गया। गुरुवार को दलबीर सिंह, कर्मजीत सिंह, राजबीर सिंह, रघु, नरेश कुमार धरने पर बैठे। गुरुवार को धरने की अध्यक्षता खुशीराम रंगा ने संचालन अमरजीत यादव ने किया। धरने को संबोधित करते हुए दुलीचंद यादव ने कहा कि एक तरफ तो बोर्ड प्रशासन नियम कानूनों की बात कर रहा है वहीं दूसरी तरफ हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले परिपत्रों को अमल में तक नहीं लाया जाता। ऋषिराम शर्मा ने कहा कि बोर्ड प्रशासन हठधर्मिता के कारण आंदोलन को खत्म नहीं करना चाहता।