पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन

रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारसुबह 10 बजे रोडवेज कर्मशाला से लेकर नए बस स्टैंड तक रोडवेज कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने रोडवेज महाप्रबंधक के माध्यम से परिवहन आयुक्त के नाम ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का नेतृत्व यूनियन के डिपो प्रधान राजकुमार दलाल ने किया।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र कुमार दिनोद ने कहा कि सरकार अधिकारियों को पिछले काफी समय से कर्मचारियों की मांगों से संबंधित कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन सरकार का कर्मचारियों की मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है। नरेंद्र दिनोद ने कहा कि अगर जल्द सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे आंदोलन को और तेज कर देंगे। डिपो प्रधान राजकुमार दलाल ने कहा कि कर्मचारियों को एसीपी दिया जाए। उन्होंने ठेका भर्ती प्रथा पर रोक लगाने। 25 किलो मीटर के अंदर रात्रि ठहराव करने वाली बसों पर रोक हटाने , विभाग में कार्यरत सभी कम्प्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने , विभाग में खाली पड़े पदों पर प्रमोशन करने ,परिचालकों के लिए खुले पैसे का प्रबंध करने के लिए मुख्यालय के आदेशों को सख्ती से लागू कराए जाने। तकनीकी कर्मचारियों को इसी स्केल के आधार मानकर पहला दूसरा तीसरा एसीपी दिए जाने। कर्मशाला के स्टोरों में टायरों सहित सभी कल-पूर्जों की कमी को शीघ्र विभाग द्वारा पूरा कराए जाने विभाग के देशभर में प्रथम रहने की परफार्मेंस को लगातार कायम रखने के लिये मार्केटिंग मंडी बोर्ड, शहरी विकास प्राधिकरण और एचएस आईआईडीसी की तर्ज पर एक्सग्रेसिया बोनस परफार्मेंस अलाउंस देने की स्थाई नीति बनाने एवं बकाया पड़े बोनस का इसी तर्ज पर शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की। इस अवसर कर्मचारी नेता राजेश शर्मा, नागेश मान, जयसिंह तालू, कुलदीप कुंगड़, संजय सांगवान, नरेश शर्मा, धर्मवीर, सुमेर, सज्जन, राज बडेसरा, अनिल राठी आदि मौजूद थे।

लंबित मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन करते हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य राजकुमार दलाल, नरेंद्र दिनोद, नागेश।