पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीमारी से तंग हो मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी

बीमारी से तंग हो मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारदोपहर को भिवानी रोहतक रेलमार्ग पर तोशाम बाईपास के समीप ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और जिला सामान्य अस्पताल लेकर आई। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की। काफी प्रयासों के बाद मृतक की पहचान गांव तिगड़ाना निवासी 50 वर्षीय मीर सिंह के रूप में हुई। मीर सिंह अविवाहित था और पिछले काफी अर्से से टीबी की बीमारी से जूझ रहा था। बीमारी की वजह से वह मानसिक परेशान भी रहता था। इसी वजह से मीर सिंह ने दोपहर को रोहतक की तरफ जाने वाली मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी के एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक मीर सिंह का जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में जीआरपी ने मृतक के भाई चांद सिंह के बयान पर आईपीसी की धारा 174 के तहत इत्तफाकिया कार्रवाई की है।