पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा मजदूरी के लिए संगठन डीसी से मिले

मनरेगा मजदूरी के लिए संगठन डीसी से मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | अांबेडकरयुवा संगठन बलियाली, हरियाणा जागृति मोर्चा, नरेगा मजदूर यूनियन आदि के पदाधिकारी एवं सदस्य बुधवार को रामूपुरा बलियाली के मजदूरों ने मनरेगा के तहत मजदूरी के पैसे दिलवाने के लिए डीसी से मिले। मजदूरों ने जनवरी में काम किया था। मजदूरी के पैसे के लिए सरपंच, बीडीओ बवानी खेड़ा लोकपाल भिवानी से इन मजदूरों ने पहले भी गुहार की। संगठनों ने मजदूरों का पक्ष लेते हुए इन्हें मजदूरी के पैसे दिए जाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने इस देरी के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष संजय चौहान, हरियाणा जागृति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट राजेश सिंधू, नरेगा मजदूर यूनियन से कामरेड ओमप्रकाश, महासिंह रामअवतार, सुंदर, जयपाल सिंह, बलबीर, नरेश, रामअवतार, शमशेर, सतीश, विक्रम मुनीश आदि थे।