- Hindi News
- मिड डे मील कुक को हटाने की जांच बीईईई को सौंपी
मिड-डे मील कुक को हटाने की जांच बीईईई को सौंपी
बवानीखेड़ाखंड के गांव रतेरा स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में बिना अनुमति के ही मिड डे मील कुक को हटाने का मामला गर्मा गया है। इस मामले में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने जांच खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी है। मामले की जांच शुरू होने से हड़कंप मच गया है।
गांव रतेरा निवासी विधवा महिला राजवंती स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत मिड डे मिल का खाना बनाने के लिए 12 जून 2010 को राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में लगी थी। महिला समूह की अध्यक्ष राजवंती ने खूद ही जरूरतमंद होने के नाते स्कूल में बच्चों के लिए खाना बनाना शुरू किया था। मगर, विद्यालय में उसे अप्रैल 2014 में बिना किसी ठोस वजह के कुक पद से हटा कर किसी दूसरे को काम पर लगा दिया गया। इस मामले में पीड़ित विधवा महिला ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायत दी। मगर मामले को हर कोई रफा-दफा करने पर तुला था। विद्यालय प्रबंधन ने भी अपनी खाल बचाने के लिए एसएमसी कमेटी में प्रस्ताव पास दिखाकर उसे स्कूल से निकालने का फरमान सुना दिया।
मगर, नियमों के अनुसार किसी भी कुक को बिना विभाग की पूर्व अनुमति के नहीं हटाया जा सकता। इसके लिए जिला स्तर के शिक्षा अधिकारियों को भी शिक्षा निदेशक से अनुमति लेनी होगी। शिक्षा विभाग ने बाकायदा इसके लिए पत्र जारी कर सभी शिक्षा अधिकारियों को सख्त हिदायतें दे रखी हैं। मगर, गांव रतेरा की राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में कुक को हटाने से पहले इस तरह के किसी भी नियम का कोई ध्यान नहीं रखा गया।
मामले मे दिए हैं जांच के आदेश: डीईईओ
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह सिवाच ने बताया कि रतेरा की कन्या पाठशाला में कुक को हटाने के मामले की जांच बीईईओ को सौंपी गई है। अधिकारी को जल्द जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
बीईईओ संतोष नागर ने कहा की उनके पास जांच संबंधी कोई रिपोर्ट नहीं आई है। अगर मामला उनके पास आता है तो गहनता से जांच की जाएगी। किसी कुक को विद्यालय से अचानक बाहर नहीं निकाला जा सकता। विभाग ने प्रक्रिया बनाई हुई है।
मुख्य शिक्षक सूबे सिंह का कहना है की राजवंती ने एक शिक्षक को बच्चों के सामने थप्पड़ जड़ दिया था। इसी वजह से एसएमसी कमेटी में प्रस्ताव पास कर उसे स्कूल से निकाला गया है। इसकी सूचना एडी