- Hindi News
- वकीलों के हितों की बात को विधानसभा में पहुंचाएंगी: दया
वकीलों के हितों की बात को विधानसभा में पहुंचाएंगी: दया
भिवानी | बवानीखेड़ा से इनेलो प्रत्याशी एवं अधिवक्ता दया भुरटाना ने बुधवार को बार एसोसिएशन पहुंचकर अधिवक्ताओं से समर्थन वोट मांगा। दया भुरटाना ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी ने समय-समय पर आम लोगों को ठगने का कार्य किया है। कांग्रेस बीजेपी की करतूतों को आम जन को अवगत करवाना होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पहुंचने के बाद अधिवक्ताओं के हितों की हर बात को विधानसभा में पहुंचाएंगी। इस पर अधिवक्ताओं ने उन्हें सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन प्रधान मनोज शर्मा, सचिव हेमंत कौशिक, नरेंद्र मोहन शर्मा, जयबीर गुर्जर, गोपीराम वशिष्ठ, ओमस्वरूप शर्मा, सोहनलाल मक्कड़, पवन गर्ग, संजीव तंवर, अजीत तंवर, जोगेंद्र तंवर, जितेंद्र तंवर, मांगेराम तोंदवाल समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे।
वकीलों को संबोधित करती बवानीखेड़ा से इनेलो प्रत्याशी दया भुरटाना।