- Hindi News
- प्रचार सामग्री पर प्रिटिंग प्रेस का पता जरूरी
प्रचार सामग्री पर प्रिटिंग प्रेस का पता जरूरी
भिवानी| डीसीएवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीके बेहरा ने जिला की सभी प्रिटिंग प्रेस के मालिकों को विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार सामग्री की छपवाई के संबंध में हिदायतें जारी की हैं। उन्होंने कहा कि सामग्री के पोस्टर, पंपलेट, हैंडबिल, बैनर इत्यादि छपवाकर जारी करते है। सभी प्रेस मालिकों के प्रत्येक छपवाई की सामग्री के मुख्य पृष्ठ पर प्रिटिंग प्रैस का पूरा पता संख्या मुद्रित करना अनिवार्य है।