भिवानी | भाजपाके प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रितिक वधवा को मीडिया प्रबंधन के साथ-साथ पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के प्रति उनकी मेहनत समर्पण की भावना देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।