पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने शिविर में पाया पहला और दूसरा स्थान

छात्राओं ने शिविर में पाया पहला और दूसरा स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | आदर्शमहिला महाविद्यालय की पांच छात्राएं रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से हरिद्वार में लगे पांच दिवसीय शिविर के बाद बुधवार को कॉलेज वापस लौटी। इन छात्राओं ने वहां लगे शिविर के दौरान पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। शिविर में बीए की लताशा एवं निधि बीएससी की यामिनी तथा बीकॉम से साक्षी और अंतिमा गोयल ने प्राध्यापिका प्रेरणा गौड़ के नेतृत्व में भागीदारी की। शिविर में एकल गान, समूह गान, समूह नृत्य, आशू भाषण, नाटक आदि गतिविधियों के माध्यम से रेडक्रॉस के ‘स्वास्थ्य सेवा और दोस्ती’ के लक्ष्य को जीना सीखते हुए कई पुरस्कार हासिल किए। छात्राओं के इस प्रदर्शन पर प्राचार्या अरुणा सचदेवा ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।