पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहरों की तर्ज पर करवाएंगे गांवों का विकास : निर्मला

शहरों की तर्ज पर करवाएंगे गांवों का विकास : निर्मला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोप्रत्याशी निर्मला सर्राफ ने कहा कि इनेलो की सरकार बनते ही गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर करवाया जाएगा। गांवों में पेयजल भी आरओ सिस्टम से उपलब्ध करवाया जाएगा। निर्मला सर्राफ बुधवार को देवसर धिराणा आदि गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि विधायक बनने के लिए ही नहीं बल्कि राजनीति के माध्यम से आप लोगों की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ रही हूं। उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा। क्षेत्र की जनता ने आशीर्वाद दिया तो हलके का चहुंमुखी विकास करेंगी। आज जिस प्रकार से इनेलो के पक्ष में लहर चल रही है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में इनेलो की सरकार बनेगी और पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास करवाया जाएगा। इस दौरान बलदेव घणघस, उमेद पुनिया, अजमेर, सत्यप्रकाश नंबरदार, प्रदीप खरकिया, मिनी गौरीपुर, मीर सिंह, अत्तर फौजी, प्रदीप गोयल, रमन, अमन तंवर राघव, गौरीशंकर प्रजापत, अनिल धारेडू सहित अन्य मौजूद रहे।

जनसभा को संबोधित करती इनेलो प्रत्याशी निर्मला सर्राफ।