- Hindi News
- हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक बरामद, अभियुक्त जेल भेजा
हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक बरामद, अभियुक्त जेल भेजा
भास्कर न्यूज | भिवानी
जिसबाइक पर नसीब और उसका दोस्त बिंटू फोटोग्राफर बलबीर के शव को लेकर नांगल गांव तक लेकर गए थे, पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। नसीब 10 सितंबर तक शहर की सड़कों पर ही दौड़ाता रहा था। जबकि उसने बलबीर की हत्या चार सितंबर की रात को ही जला दिया था। इस मामले में पुलिस ने नसीब के पुराने किराए में रहने वाले मकान से मंगलवार को वह बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने इस हत्या में साजिश रचने वाली बलबीर की प|ी अनिता को मंगलवार और नसीब को बुधवार को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
बलबीर की हत्या के अभियुक्त नसीब ने बताया कि बलबीर की लाश को जलाने के बाद वह और उसका दोस्त अपने घर गए थे। इसके बाद छह सितंबर को बिंटू वहां से चला गया। उसने बताया कि आखिरी बार वह अपनी बाइक पर अनिता के पास 10 सितंबर को यही कहने गया था कि वह अपने परिवार वालों को बता दे कि नसीब ने बलबीर की हत्या कर दी है। इसके बाद वह अपनी बाइक को उस मकान में ले गया, जहां पहले वह किराए पर रहता था।
अनिता ने 11 सितंबर को ही इस मामले में अपने घरवालों को इस बारे में बताया तो वे 12 सितंबर की सुबह सिविल लाइन थाने पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने नसीब की निशानदेही पर उसकी वह बाइक बरामद कर ली, जिस पर वह बलबीर के शव को लेकर गया था। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को नसीब की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस को इस मामले में अब समर गोपालपुर निवासी बिंटू की तलाश है।
पुलिसका खौफ नहीं
बलबीरकी हत्या कर उसके शव को जलाने के बाद नसीब बार बार अनिता को क्यों यह कह रहा था कि वह अपने घरवालों को बता दें कि उसने बलबीर की हत्या कर दी है। इस बारे में मनोचिकित्सक डॉक्टर अनुपमा धमीजा ने कहा कि इस मामले को देखकर लगता है कि नसीब को यह लगा होगा कि वह पहले अपने जीजा की हत्या कर बरी होकर जेल से बाहर गया तो बलबीर की हत्या करने के बाद उसे कौन सी सजा हो जाएगी। इसलिए उसके दिमाग में यही घूम रहा होगा कि इस बारे में आखिर उसके खिलाफ कौन गवाह बनेगा। क्योंकि बलबीर की प|ी पहले से ही उसके विश्वास में थी। इसलिए नसीब द्वारा इस तरह की गई बातें एक साधारण आदमी नहीं कह सकता। इस तरह की बातें वही करता है जो जेल या पुलिस से नहीं डरता हो।