- Hindi News
- साहब! मेरे बेटे का एक्सीडेंट नहीं हुआ, उसे मारने की कोशिश की गई
साहब! मेरे बेटे का एक्सीडेंट नहीं हुआ, उसे मारने की कोशिश की गई
सिवानीक्षेत्र के गांव कालोदा निवासी प्रताप सिंह ने बुधवार दोपहर को लघु सचिवालय पहुंचकर एसपी से मुलाकात की। प्रताप ने एसपी से गुहार लगाई कि साहब मेरे बेटे का एक्सीडेंट नहीं हुआ उसे जान से मारने का प्रयास किया गया है। प्रताप ने बताया कि 25 जून की रात को उसका बेटा विकास घर के बाहर पशुओं की रखवाली के लिए सोया हुआ था। अगली सुबह उसने देखा तो बिस्तर पर उसका बेटा नहीं था। करीब साढ़े सात बजे उसके ताऊ के लड़के गुलाब के पास फोन आया कि उसका बेटा हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल है।
लगातारिबगड़ रही हालत
जबवह वहां पहुंचा तो उसके बेटे की घायल हालत में देखा। इसके बाद उसके बेटे को 14 जुलाई को हिसार में ही एक दूसरे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। मगर, वहां भी उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। उसका बेटा आज भी पीजीआई में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसने आरोप लगाया कि 25 जून की रात को गांव के ही कुछ लोगों ने उसके बेटे विकास का अपहरण कर लिया था। उसके बेटे को जान से मारने की कोशिश की गई।
शकहो इसलिए खुद ही पहुंचाया अस्पताल
येलोग फिर किसी को शक हो इसलिए खुद ही उसके बेटे को हिसार के निजी अस्पताल ले गए। सिवानी पुलिस ने उसके बेटे का सड़क दुर्घटना में घायल होने का झूठा केस दर्ज किया हुआ है। आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बेटे को जान से मारने की कोशिश की गई है। उसका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ, बल्कि साजिश के तहत उसके बेटे का मारने का प्रयास हुआ है। उसने बेटे पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।