भिवानी | चरखी दादरी क्षेत्र के गांव मोड़ी के ग्रामीणों ने बुधवार को डीसी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। उनका कहना है कि पिछले कुछ सालों से उनके गांव में नहरी पानी नहीं पहुंच रहा है। इस वजह से पानी के टैंक भी सूखे पड़े हैं।
मंत्री ने गांव मौड़ी, खेड़ी सनसनवाल, गोठडा में पेयजल लाइन बिछवाई थी, मगर दादरी से इनका कनेक्शन ही नहीं किया गया है। गांव में पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। डीसी से यह मांग करने वालों में छाजूराम, राजबीर, रामबीर, रिसाल सिंह सहित अनेक ग्रामीण शामिल है।
पेयजल सप्लाई की मांग पर डीसी को ज्ञापन सौंपने जाते गांव मौड़ी के ग्रामीण।