पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहब! दुर्गा को मरने के लिए किसी ने मजूबर नहीं किया

साहब! दुर्गा को मरने के लिए किसी ने मजूबर नहीं किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | साहब दुर्गा को किसी ने मजबूर नहीं किया, बल्कि वह तो अपने डेढ़ साल के बच्चे को कमरे में नीचे बैठाकर बाहर से कुंडी लगाकर फंदे पर लटक गई थी। यह बात हनुमान गेट क्षेत्र निवासी मुकेश के पड़ोसियों ने एसपी के समक्ष कही। मुकेश के पड़ोसियों ने एसपी को लिखित शिकायत सौंपकर कहा कि एक सितंबर को दुर्गा मकान में अकेली थी। उसने बाहर से कुंडी लगा ली और अपने डेढ़ साल के बच्चे को उसी कमरे में ले जाकर फंदे से लटक गई।
पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह पंखे से लटक रही थी। बाद में उसके पति सास को वहां बुलाया। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कराए और किसी निर्दोष को बेवजह फंसाया जाए। एसपी से मिलने वालों में कामरेड ओमप्रकाश, बिमला, शकुंतला, शांति, आशा, विद्या, कुसुम, सोमवती, सोनू, चिमनलाल, जोगेंद्र, मनोज कुमार, राकेश सहित अनेक लोग शामिल थे।

(हनुमान गेट क्षेत्रवासी दुर्गा की मौत मामले में निष्पक्ष जांच निर्दोषों को रिहा करने की मांग को लेकर एसपी से मिलने जाते लोग।)