पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियरिंग छात्रों को दिए टिप्स

इंजीनियरिंग छात्रों को दिए टिप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | बुधवारको बिट्स इंजीनियरिंग कॉलेज में एक दिवसीय प्रशिक्षण ऑटोमेशन का आयोजन किया गया। संस्था के इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट में फरीदाबाद की एक इंजीनियरिंग कंपनी के मैनेजर योगेंद्र सिंह ने इंजीनियरिंग के छात्रों को ऑटोमेशन के बारे जानकारी दी। योगेंद्र सिंह ने कहा कि उद्योग जगत में नौकरी के अवसर प्राप्त करने बारे आवश्यक टिप्स के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक्स स्पेयर पार्ट्स इस्तेमाल करने, उद्योगों में छात्रों को ट्रेनिंग करने के भी टिप्स दिए। इस अवसर पर संस्था के निदेशक दीपक भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर संस्थान में होते रहने चाहिए। जिससे छात्र-छात्राओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जा सके। कार्यशाला में नफे सिंह शर्मा, राममेहर शर्मा, एचओडी जितेंद्र शर्मा सहित छात्र-छात्राएं स्टाफ सदस्य मौजूद थे।