शहर में एक ही रात में तीन जगह हुई चोरी
एसपीकी सख्त हिदायतें के बावजूद भी शहर में वारदातों पर अंकुश लगाने में पुलिस की नाकामी का शहरवासियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार रात को बैंक कालोनी में तीन मकानों में चोरी की वारदातें हुई। बैंक कालोनी में रहने वाले सिंचाई विभाग के अकाउंटेंट सत्यवीर शर्मा के घर में चोर घुस गए। वारदात के वक्त सत्यवीर उसका परिवार अंदर सोया हुआ था। सत्यवीर ने बताया कि उसने सभी कमरों पर ताला बंद किया हुआ था। मगर जिस कमरे में वह सोता है उसका दरवाजा खुला था। रात को चोर खूंटी पर टंकी हुई उसकी पेंट से पर्स चोरी कर ले गए। जिसमें पांच हजार रुपये थे। इसके अलावा चोर उसका मोबाइल फोन घर में रखा गैस सिलेंडर भी ले गए। चोरी की वारदात का पता सुबह लगा।
इसी तरह चोर बैंक कॉलोनी निवासी होशियार सिंह के घर से भी उसका पर्स उसके बेटे का पर्स चोरी कर ले गए। इनमें मामूली रकम थी। वारदात के वक्त होशियार सिंह घर के अंदर सो रहा था।
चोरों ने तीसरी वारदात बैंक कॉलोनी निवासी जयवीर सिंह के घर में अंजाम दी। जयवीर सिंह के घर से चोर सात हजार रुपये की नगदी सोने की एक अंगूठी लेकर भाग गए। बैंक कॉलोनी में चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप हुआ है। घटना की सूचना जैन चौक पुलिस को दी गई। जैन चौकी के प्रभारी दशरथ शर्मा ने बताया कि उनके पास फिलहाल एक मोबाइल चोरी होने की सूचना आई हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।