पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली निगम के उपभोक्ता फाेरम ने निपटाए दो मामले

बिजली निगम के उपभोक्ता फाेरम ने निपटाए दो मामले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारको बीटीएम चौक स्थित 132 केवी सब स्टेशन पर बिजली निगम की उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम लगी। इसकी अध्यक्षता हिसार से आए फोरम के चेयरमैन आरवी बारी ने की। फोरम में दो मामलों की सुनवाई की गई।

इस मौके पर मैनेजर सतीश मलिक, राममेहर नोडल आॅफिसर, पीए जीतराम, स्टेनो निर्मल ग्रोवर, फोरम के मैंबर एसके कासिब सहित मामलों से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान चरखी दादरी निवासी सुक्रमपाल द्वारा फोरम में दी गई शिकायत में बताया गया कि उसकी दुकान का बिल बहुत ज्यादा आया हुआ है और बार-बार निगम के चक्कर काटने के बावजूद भी उसके बिल को ठीक नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि साहब मैं जितना कमा पाता हूं उससे घर का खर्चा चल जाता है अब निगम द्वारा भेजा गया 60,805 रुपये का बिल कैसे भुगतान किया जाए। इस पर फोरम ने केस की स्टडी कर निगम के अधिकारियों काे आदेश दिए कि वे सुक्रमपाल को 61,829 रुपये वापस करेंगे।, वहीं कैरू निवासी बाबूलाल ने बताया कि उसके मकान का बिल 54000 रुपये आया हुआ है। बाबूलाल ने फोरम में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वह समस्या का समाधान करे। इस पर फोरम ने कहा कि उसके केस की स्टडी की जाएगी और जब तक वह बिल भरता रहे ताकि कनेक्शन कट जाए।

बिजली निगम की उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम में फोरम के चेयरमैन आरवी बारी के समक्ष समस्या रखते कैरू निवासी उपभोक्ता बाबूलाल।