पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम जनता के बीच हो अधिकारियों का सामंजस्य

आम जनता के बीच हो अधिकारियों का सामंजस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | जागरूकतापर्यवेक्षक पीवीके रेड्डी ने कहा है कि प्रजातंत्र एवं लोकतंत्र में बूथ लेवल अधिकारी आम जनता प्रशासन के बीच सामंजस्य अहम काम करते हैं। इसलिए बूथ लेवल अधिकारियों को सभी नागरिकों से संपर्क कर वोट की महता के बारे में जागरूक करना चाहिए ताकि मतदान का ग्राफ बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि अपने मत का प्रयोग हमें किसी के प्रलोभन में आकर नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों को हर पोलिंग स्टेशन पर हलके का नाम, बूथ नंबर, बीएलओ का नाम मोबाइल नंबर अवश्य लिखना चाहिए ताकि कोई व्यक्ति मतदान के बारे में जानकारी ले सके। इस दौरान एडीसी सुजान सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के आदेश पर 27 सितंबर तक नए वोट बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी नए वोट बनाने के लिए फार्म छह भरवाएं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह जाए। इसके बाद उन्होंने आदर्श महिला महाविद्यालय में भी महिलाओं को वोट की महता बारे जागरूक करते हुए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर उनके साथ रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम संजय राय, संपर्क अधिकारी रमेश चाहर आदि थे।