- Hindi News
- जनता ने विधानसभा में भेजा तो करवाएंगी विकास : निर्मला
जनता ने विधानसभा में भेजा तो करवाएंगी विकास : निर्मला
भिवानीविस से इनेलो प्रत्याशी निर्मला सर्राफ ने कहा कि पिछले 10 साल के दौरान भिवानी विधानसभा क्षेत्र में विकास के मामले में दुर्गति हुई है। उससे परेशान होकर जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है और जनता प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाना चाहती है।
इनेलो प्रत्याशी रविवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत को गांव कोंट, उमरावत, पूर्णपुरा, नांगल, मानहेरू, माधवी में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर विधानसभा में भेजा तो वे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाएंगी। उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने हलके से महिला प्रत्याशी को उतार कर महिलाओं को पूरा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि वे हलके की महिलाओं को उनके हक दिलवाने उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि इनेलो ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने हर वर्ग को पूरा मान-सम्मान दिया है। इस दौरान उनके साथ सत्यप्रकाश नंबरदार, उमेद गौरीपुर, उमेद फौगाट, प्रदीप खरकिया, सिंहराम, अमन तंवर राघव, अश्वनी सर्राफ, आशीष, गौरीशंकर प्रजापत, सुधीर पहलवान, महावीर मलिक, लाला, रमन, दीपक चौबारला, अजमेर, सुनहरी देवी, प्रेम पंच, जयभगवान, नारायण नंबरदार, सत्यनारायण धारेडू, उमेद धारेडू आदि थे।